Research Article
NEP-2020 में समावेशी शिक्षा, विविधता, समानता और गुणवत्ता शिक्षा की दिशा में एक नई पहल
गुंजा मिश्रा
Vol. 1, Issue 1 (2026) · Published 09 Jan 2026
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) भारत की शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में समानता, समावेशन और गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। यह नीति समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल देती है, ताकि सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक रूप से वंचित वर्गों को भी समान अवसर प्राप्त हो सकें। NEP-2020 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को लचीला, बहुविषयक और समग्र बनाना है, जिससे विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिल सके।
नीति के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), बहुभाषिकता, डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा में लचीलापन तथा शिक्षक प्रशिक्षण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, यह नीति Universal Access, barrier-free learning environment और Individualized Support जैसे उपायों को अपनाने पर बल देती है, जिससे सभी विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षण अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।
Keywords: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020); समावेशी शिक्षा; समानता; गुणवत्ता शिक्षा; बहुविषयक शिक्षा; प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE); बहुभाषिकता; डिजिटल शिक्षा; कौशल विकास
Research Article
Artificial Intelligence (AI) and the Evolving Roles of Teachers: A Qualitative Study on Automation vs. Augmentation in Education
Bishnu Prabhakar, Dr. Dheerendra Kumar Singh, Nayoom Akhtar, Santoshi Saket
Vol. 1, Issue 1 (2026) · Published 09 Jan 2026
Abstract
Artificial Intelligence (AI) is increasingly being integrated into education, reshaping traditional conceptions of teaching and learning. This qualitative study examines the evolving roles of teachers in the context of AI integration, focusing on the contrasting yet complementary perspectives of automation and augmentation. Automation refers to the use of AI for performing administrative or instructional tasks with minimal human intervention, while augmentation emphasizes AI as a tool that supports and enhances teachers’ professional practice.
Drawing on a review of relevant literature and selected conceptual frameworks, this study highlights both the opportunities and challenges associated with integrating AI into the educational landscape. It critically examines the impact of AI on educators’ roles, professional development, and student–teacher relationships. Using semi-structured interviews with educators, school leaders, and educational technology specialists, the research explores the experiences, perceptions, and concerns of practitioners engaged in AI-supported teaching and learning environments.
Ultimately, this study aims to contribute a thoughtful and balanced perspective on how Artificial Intelligence is likely to shape future teaching roles and pedagogical practices, emphasizing the importance of human agency in an increasingly automated educational context.
Keywords: Artificial Intelligence; Education Technology; Professional development; Educators
Research Article
तैत्तिरीय उपनिषद की मूल्य-आधारित शिक्षा का आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषणात्मक अध्ययन
चन्दन कुमार गुप्ता
Vol. 1, Issue 1 (2026) · Published 09 Jan 2026
Abstract
भारतीय उपनिषदों में तैत्तिरीय उपनिषद शिक्षा, आचार, अनुशासन, सत्य, धैर्य तथा आत्मविकास जैसे चरित्र-निर्माणकारी मूल्यों का एक सशक्त और समग्र दर्शन प्रस्तुत करता है। ‘शिक्षा-वल्ली’, ‘आनंद-वल्ली’ एवं ‘भृगु-वल्ली’ के माध्यम से यह उपनिषद मानव व्यक्तित्व के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का मार्गदर्शन करता है। वर्तमान आधुनिक शिक्षा-व्यवस्था में नैतिक संकट, तीव्र प्रतिस्पर्धा, मानसिक तनाव तथा मूल्य-अवसाद जैसी समस्याएँ निरंतर बढ़ रही हैं, ऐसे परिप्रेक्ष्य में तैत्तिरीय उपनिषद में निहित मूल्य-आधारित शिक्षण सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं।
प्रस्तुत शोध-पत्र में तैत्तिरीय उपनिषद के प्रमुख मूल्य-तत्वों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है तथा यह प्रतिपादित किया गया है कि समकालीन शिक्षा-प्रणाली में इनका समावेश किस प्रकार शैक्षिक गुणवत्ता के संवर्धन, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा समग्र मानव कल्याण की प्राप्ति में सहायक हो सकता है।
Keywords: तैत्तिरीय उपनिषद; मूल्य-आधारित शिक्षा; चरित्र निर्माण; समग्र विकास; शिक्षा-वल्ली; आनंद-वल्ली; भृगु-वल्ली; नैतिक शिक्षा; आधुनिक शिक्षा-प्रणाली; मानव कल्याण
Research Article
अर्थशास्त्र: महत्व, विषय और आधुनिक संदर्भ में सांस्कृतिक नींव
लोहित राम, डॉ. रामबाबू
Vol. 1, Issue 1 (2026) · Published 09 Jan 2026
Abstract
कौटिल्य, जिन्हें चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा रचित अर्थशास्त्र प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा का एक आधारभूत एवं अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो शासन, अर्थशास्त्र तथा सामाजिक संरचना पर गहन और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। यह ग्रंथ धन, शक्ति और लोक-कल्याण के परस्पर संबंध को रेखांकित करते हुए राजनीतिक रणनीति, कूटनीति, सैन्य संगठन एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करता है। साथ ही, इसमें धार्मिक प्रथाओं एवं नैतिक कर्तव्यों की भूमिका पर भी विचार किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और सुव्यवस्थित शासन के लिए आवश्यक मानी गई हैं।
अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध अर्थशास्त्र शासकों एवं प्रशासकों के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करता है, जो यह प्रतिपादित करता है कि प्रभावी नेतृत्व, सुविचारित नीति एवं रणनीतिक योजना किस प्रकार राज्य में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर सकती है। यह अध्याय अर्थशास्त्र में प्रतिपादित शासन-कला के प्रमुख सिद्धांतों—योगक्षेम (लोक-कल्याण एवं सुरक्षा), सप्तांग सिद्धांत (राज्य के सात अंग), शतगुण (नेतृत्व के आवश्यक गुण), राजधर्म (शासक के कर्तव्य), राजमंडल (राज्य एवं अंतर्राज्यीय संबंधों की संरचना) तथा धर्म (नैतिक एवं न्यायसंगत शासन के सिद्धांत)—पर विशेष रूप से प्रकाश डालता है। इन अवधारणाओं के विश्लेषण के माध्यम से यह अध्याय प्रभावी नेतृत्व और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना में उनकी स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित करता है।
Keywords: कौटिल्य (चाणक्य); अर्थशास्त्र; प्राचीन भारतीय शासन; शासन-कला; योगक्षेम; सप्तांग सिद्धांत; राजधर्म; राजमंडल; नैतिक शासन; प्रभावी नेतृत्व
Research Article
वैदिक ग्रंथों में वर्णित खगोलीय घटनाओं एवं ग्रहों की स्थिति का आधुनिक खगोलशास्त्र के संदर्भ में तुलनात्मक अध्ययन
अनिल शर्मा
Vol. 1, Issue 1 (2026) · Published 09 Jan 2026
Abstract
वैदिक खगोलशास्त्र और आधुनिक खगोलशास्त्र दोनों का मूल उद्देश्य आकाशीय पिंडों एवं खगोलीय घटनाओं का अध्ययन करना है, किंतु दोनों की दृष्टि, पद्धति एवं आधार भिन्न हैं। जहाँ वैदिक खगोलशास्त्र धार्मिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से संबद्ध था, वहीं आधुनिक खगोलशास्त्र वैज्ञानिक, गणनात्मक तथा प्रायोगिक दृष्टिकोण पर आधारित है। वैदिक काल में ग्रहों एवं नक्षत्रों की गति, काल-गणना तथा आकाशीय घटनाओं का निर्धारण ज्योतिषीय पद्धतियों के माध्यम से किया जाता था, जबकि आधुनिक खगोलशास्त्र में न्यूटन के सिद्धांतों, कक्षीय गणनाओं तथा खगोल-भौतिकी के उन्नत उपकरणों का प्रयोग किया जाता है।
वैदिक खगोलशास्त्र प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसमें आकाश, ग्रह, नक्षत्र तथा उनके मार्गों का अध्ययन किया गया है। यह न केवल आकाशीय घटनाओं का वैज्ञानिक विवेचन करता है, बल्कि वेदों के मंत्रों, शास्त्रों एवं धार्मिक कर्मकांडों में इन घटनाओं के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी स्पष्ट करता है। इसके सिद्धांत मुख्यतः ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद में निहित हैं, जहाँ ग्रहों की गति, तारों की स्थिति, खगोलीय घटनाओं तथा उनके मानव जीवन पर प्रभाव का उल्लेख मिलता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में वैदिक एवं आधुनिक खगोलशास्त्र के सिद्धांतों का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए उनकी वैज्ञानिकता एवं प्रासंगिकता का विश्लेषण किया गया है।
Keywords: वैदिक खगोलशास्त्र; आधुनिक खगोलशास्त्र; ग्रह एवं नक्षत्र; खगोलीय घटनाएँ; वैदिक ग्रंथ; ज्योतिषीय गणना; वैज्ञानिक दृष्टिकोण; भारतीय ज्ञान परंपरा