Loading...
ISSN (Online): XXXX-XXXX
Sonaanchal Logo

Sonaanchal

तपॊ मूलं हि साधनम्

Research is the root of knowledge

Research Article • Peer-Reviewed

तैत्तिरीय उपनिषद की मूल्य-आधारित शिक्षा का आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषणात्मक अध्ययन

चन्दन कुमार गुप्ता

Volume 1 (2026) Issue 1 Published: 09 Jan 2026

Abstract

भारतीय उपनिषदों में तैत्तिरीय उपनिषद शिक्षा, आचार, अनुशासन, सत्य, धैर्य तथा आत्मविकास जैसे चरित्र-निर्माणकारी मूल्यों का एक सशक्त और समग्र दर्शन प्रस्तुत करता है। ‘शिक्षा-वल्ली’, ‘आनंद-वल्ली’ एवं ‘भृगु-वल्ली’ के माध्यम से यह उपनिषद मानव व्यक्तित्व के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का मार्गदर्शन करता है। वर्तमान आधुनिक शिक्षा-व्यवस्था में नैतिक संकट, तीव्र प्रतिस्पर्धा, मानसिक तनाव तथा मूल्य-अवसाद जैसी समस्याएँ निरंतर बढ़ रही हैं, ऐसे परिप्रेक्ष्य में तैत्तिरीय उपनिषद में निहित मूल्य-आधारित शिक्षण सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं।

प्रस्तुत शोध-पत्र में तैत्तिरीय उपनिषद के प्रमुख मूल्य-तत्वों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है तथा यह प्रतिपादित किया गया है कि समकालीन शिक्षा-प्रणाली में इनका समावेश किस प्रकार शैक्षिक गुणवत्ता के संवर्धन, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा समग्र मानव कल्याण की प्राप्ति में सहायक हो सकता है।

Keywords

तैत्तिरीय उपनिषद मूल्य-आधारित शिक्षा चरित्र निर्माण समग्र विकास शिक्षा-वल्ली आनंद-वल्ली भृगु-वल्ली नैतिक शिक्षा आधुनिक शिक्षा-प्रणाली मानव कल्याण

Article Full-Text